SarkariNetwork.Com

Haryana Animal Loan and Dairy Scheme Form

Haryana Animal Loan & Dairy Scheme 2026 : The Haryana Government has launched several employment-oriented Animal Husbandry and Dairy Schemes for 2026 to promote self-employment and strengthen the rural economy. Under these schemes, unemployed youth, farmers, General Category applicants, and SC families can avail loans and attractive subsidies for setting up dairy, piggery, sheep, and goat farming units. If you are planning to start an animal husbandry business with government support, this scheme can be a great opportunity. In this article, you will get complete information about eligibility, subsidy amount, benefits, required documents, and the application process.

Department of Animal Husbandry & Dairying, Haryana

Haryana Animal Loan & Dairy Scheme 2026

Short Details Of Scheme Notification

WWW.SARKARINETWORK.COM

Important Dates

  • Starting Date : 15/05/2026

  • Last Date : 30/11/2026 11:59 PM

Short Information

  • हरियाणा सरकार पशुपालन और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चला रही है। वर्ष 2026 में भी राज्य सरकार और पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा डेयरी यूनिट, गाय-भैंस खरीद, मिनी डेयरी यूनिट और हाई-टेक डेयरी यूनिट के लिए लोन व सब्सिडी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे पशुपालकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में Haryana Animal Loan & Dairy Scheme 2026 योजना हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही एक क्रेडिट-लिंक्ड योजना है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को डेयरी यूनिट स्थापित करने, गाय-भैंस खरीदने और पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक लोन एवं सब्सिडी प्रदान की जाती है। इन योजनाओं के तहत डेयरी, बकरी, भेड़, सूअर और मुर्गी पालन पर 25% से 90% तक सब्सिडी का दिया जा रहा है। 

Haryana General Animal Loan Scheme 2026

  • हरियाणा सरकार द्वारा संचालित “Piggery, Sheep & Goat Unit Employment Scheme” के अंतर्गत सामान्य वर्ग (General Category) के बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं पशुपालकों को स्वरोजगार के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना है।

  • योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पशुपालन यूनिट स्थापित करने पर 25% तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसमें सूअर पालन यूनिट (10+1) स्थापित करने पर अधिकतम ₹25,000 तक की वित्तीय सहायता तथा भेड़/बकरी पालन यूनिट (15+1) पर अधिकतम ₹24,500 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Haryana SC Animal Loan Scheme 2026

  • हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC Category) परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पशुपालन सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को विभिन्न पशुपालन यूनिट स्थापित करने पर 50% से 90% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

  • योजना के तहत 2 से 3 दुधारू पशुओं वाली डेयरी यूनिट स्थापित करने पर लाभार्थियों पशुओं की कुल कीमत की 50% सब्सिडी तक दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सूअर पालन यूनिट के लिए लगभग ₹50,000 तक तथा भेड़/बकरी पालन यूनिट स्थापित करने पर अधिकतम ₹88,200 तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।

Haryana Murgi Palan Farm Yojana 2026

  • हरियाणा सरकार गरीब परिवारों और छोटे किसानों को मुर्गी पालन के लिए मुफ्त सहायता भी दे रही है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 10 दिन के 50 चूजे, दो फीडर और दो पानी के ड्रिंकर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की आय बढ़ाना और पोषण स्तर में सुधार करना है। इसके लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं है।

Cattle and Murrah Development Yojana 2026

  • हरियाणा सरकार देसी गाय और मुर्रा भैंसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। योजना के तहत अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंसों पर ₹20,000 से ₹40,000 तक और हरियाणा, साहीवाल एवं बेलाही नस्ल की गायों पर ₹5,000 से ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए पशु का बीमा होना और कान में टैग नंबर होना अनिवार्य है। योजना के तहत प्रति परिवार अधिकतम दो दुधारू पशु ही पात्र होंगे।

Eligibility Details

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • बेरोजगार युवा, किसान, महिला या पशुपालक आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदक के पास पशुपालन हेतु उचित स्थान होना चाहिए

Required Documents

  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (SC योजना के लिए)
  • पशु का टैग नंबर और इंश्योरेंस (डेयरी योजना के लिए)

Objective of Scheme

  • हरियाणा डेयरी योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके अलावा योजना के अन्य उद्देश्य निम्न हैं:

  • पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में बढ़ावा देना

  • ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना

  • बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना

  • महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़ना

  • आधुनिक डेयरी यूनिट स्थापित करना

  • उच्च नस्ल की गाय और भैंस को बढ़ावा देना

  • राज्य में दूध एवं डेयरी उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना

Important Related Links

Content Type

Issued On

Content Link

Fill Online Form

15/05/2026

Click Here

Full Notification

15/05/2026

Click Here

Official Website

15/05/2026

Click Here

      We strive to provide accurate information; however, errors may occur. Please verify the details on the official website or notification before making any decisions. ➨ Read the full disclaimer.